उमर अब्दुल्ला को अब नहीं है कांग्रेस की जरूरत! पहले निर्दलीय और अब AAP विधायक के समर्थन से बढ़ी ताकत

By अंकित सिंह | Oct 11, 2024

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को अपना समर्थन देने की घोषणा की। आप ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के लिए समर्थन का औपचारिक पत्र उपराज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया। हाल ही में संपन्न जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में AAP ने डोडा निर्वाचन क्षेत्र जीता। पार्टी उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गजय सिंह राणा को 4,538 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस विधायक दल अपना नेता चुनने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर में करेगा बैठक

अब्दुल्ला ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जो फैसला किया गया है, उसके बारे में आप सभी को जानकारी है। नेकां विधायक दल की बैठक हुई, विधायक दल ने अपना नेता तय कर लिया है और मैं पार्टी विधायकों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं, कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे सरकार बनाने का दावा पेश करने का मौका दिया।’ उन्होंने कहा कि सात में से चार निर्दलीय विधायकों ने पार्टी को को समर्थन दे दिया है, जिससे पार्टी का विधानसभा में आंकड़ा बढ़कर 46 हो गया है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी, Kaizad Bharucha बन सकते हैं नए प्रमुख, RBI की मंजूरी अहम

चीन में दो विदेशी खुफिया एजेंसियों को गोपनीय सैन्य जानकारी देने वाला रक्षा अधिकारी गिरफ्तार

नेपालगंज रोड-बहराइच रेल खंड का लोकार्पण, नेपाल बाढ़ त्रासदी के कारण सादगी से हुआ कार्यक्रम

बूटा सिंह अपमान मामला: एनसीएससी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और 5 दिन में रिपोर्ट मांगी