NCP में टूट पर बोले उमर अब्दुल्ला, शरद पवार और मजबूत होंगे, 370 पर कहा- हमें कोर्ट ने राहत की उम्मीद

By अंकित सिंह | Jul 11, 2023

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की कवायद जारी है। इसी कड़ी में 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक होने जा रही है। हालांकि, इस बैठक से पहले विपक्ष को तब बड़ा झटका लगा जब महाराष्ट्र में एनसीपी दो गुटों में बंट गई है। इसे बड़ा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह शरद पवार के पार्टी है और वह विपक्ष के बड़े नेता हैं। इससे पहले 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक हुई थी जिसमें शरद पवार शामिल हुए थे। अब यह बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में है। इसको लेकर नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान आया है। 

इसे भी पढ़ें: Interview: कीर्ति आजाद ने कहा- भ्रष्टाचार को पनाह देने वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा

370 पर बयान

नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने 370 पर बयान देते हुए कहा कि हम 2019 से इस दिन का इंतजार करते आए हैं क्योकिं हमें लगता है कि हमारा केस मजबूत है। हम सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद भी रखेंगे और गुजारिश करेंगे कि इसमें जल्द से जल्द सुनवाई हो। हम न्याय की उम्मीद करते हैं, जो नाइंसाफी जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ 5 अगस्त 2019 को हुई, जो धोखा हुआ, कानून का धज्जियां उड़ाई गई उसका जवाब सुप्रीम कोर्ट से मिले। आपको बता दें कि पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय दो अगस्त से सुनवाई करेगा।

प्रमुख खबरें

Kerala में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट, KSEB ने शाम को कटौती की चेतावनी दी

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey