उमर अब्दुल्ला ने कहा- जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक अनिश्चितता खत्म करने के लिए चुनाव जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2022

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को आरोप लगाया कि लोग जम्मू-कश्मीर में केंद्र के प्रशासन से तंग आ चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र में ‘राजनीतिक अनिश्चितता’ को खत्म करने के लिए जल्द विधानसभा चुनाव कराने का आह्वान किया। उमर ने जम्मू में आयोजित एक सम्मेलन में पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जमीन पर कोई बदलाव नहीं हुआ। हमें उम्मीद थी कि स्थिति में सुधार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि नेकां, जिसने पांच अगस्त 2019 को केंद्र द्वारा घोषित फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है, के पास एक मजबूत मामला है। उन्होंने कहा, “हम सड़कों पर नहीं उतरे हैं या जनता को गुमराह नहीं कर रहे हैं या अनुच्छेद-370 की बहाली के लिए कानून अपने हाथों में नहीं ले रहे हैं। हम लोकतांत्रिक, संवैधानिक और राजनीतिक रूप से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, जो हमारा अधिकार है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत