Kathua Terrorist Attack पर बोले उमर अब्दुल्ला, हमलों के लिए बीजेपी ही जिम्मेदार

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

कठुआ आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे (बीजेपी) दावा कर रहे थे कि पूरा आतंकवाद अनुच्छेद 370 से जुड़ा है और इसके हटने के बाद यहां शांति कायम होगी...हमने लगातार कहा कि अनुच्छेद 370 का उग्रवाद से कोई लेना-देना नहीं है और अगर इसे हटा भी दिया जाए तो उग्रवाद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वे (भाजपा) अज्ञानी हैं। जब हम सत्ता में थे, तो हमें दोषी ठहराया जाता था ऐसे हमले तो आज, इन हमलों के लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है...पहले भी हवाई हमले किए गए लेकिन क्या हमले नहीं रुके? अगर वे आश्वस्त कर सकते हैं कि हवाई हमले करके वे पूरे जम्मू-कश्मीर को मुक्त करा सकते हैं उग्रवाद से, तो हम सुनने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: किसी के परिवार ने देखी 2 महीने में दो शहादत, कोई पीछे छोड़ गया 3 माह की बेटी, 5 शहीद जवानों से जुड़ी दिल को छू लेने वाली कहानियां

कठुआ में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला का भी बयान सामने आया था। बीते दिन उन्होंने कहा था कि कहा कि सारी दुनिया में इसकी निंदा हो रही है। ये ग़लत है। दुनिया का कोई देश आतंकवाद को कबूल करने के लिए तैयार नहीं है। ये आतंकवाद उन्हें(पाकिस्तान) बर्बाद कर देगा। जब आतंकवाद बंद होगा तब बातचीत शुरू होगी। दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकती। उन्हें इस बारे में सख़्त कदम उठाने चाहिए। अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भारत के सब्र का बांध टूट न जाए और लड़ाई हो। 

इसे भी पढ़ें: Kathua Terrorist Attack को लेकर पाकिस्तान पर भड़के फारुक अब्दुल्ला, कहा- भारत के सब्र का बांध टूट न जाए और...

कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किये गए आतंकवादियों के हमले में जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि तीन से चार आतंकवादियों ने हमले को अंजाम दिया जिनमें ज्यादातर विदेशी थे। वे उसी समूह का हिस्सा हैं जो बसनगढ़ हमले में शामिल थे। बसनगढ़ के पनारा गांव में 28 अप्रैल को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा प्रहरी मोहम्मद शरीफ की मौत हो गयी थी। 

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश