By अभिनय आकाश | Mar 30, 2024
कल दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही इंडिया गठबंधन की रैली पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन कल दिल्ली के रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से नेता फारूक अब्दुल्ला इसमें हिस्सा लेंगे। चुनाव के समय कई तरह की अफवाहें उड़ती हैं। मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं या कहां से चुनाव लड़ूंगा, ये पार्टी का फैसला होगा, मेरा नहीं। फारूक अब्दुल्ला ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की लोकतंत्र बचाओ रैली में भाग लेंगे। यह जानकारी उनके बेटे एवं पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने दी। उमर अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन का एक कार्यक्रम है। नेकां की ओर से हमारे अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला इसमें भाग लेंगे।