मोदी को मिला इमरान खान का समर्थन तो उमर अब्दुल्ला ने मांगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

श्रीनगर। नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि दूसरी बार सरकार बनाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन पर नरेंद्र मोदी को जवाब देना होगा। खान ने कुछ विदेशी पत्रकारों को साक्षात्कार में कहा कि उन्हें लगता है कि अगर भाजपा आम चुनावों में जीत जाती है तो भारत के साथ शांति वार्ता का तथा कश्मीर मुद्दे को सुलझाने का बेहतर अवसर मिल सकता है।

विपक्षी दलों ने इस बयान पर मोदी पर ही निशाना साध दिया। अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी को ही इस बात का जवाब देना होगा क्योंकि केवल मोदी ही अब तक कह रहे थे कि पाकिस्तान और आतंकवादी चाहते हैं कि भाजपा हार जाए, लेकिन आज साफ हो गया है कि पाकिस्तान चाहता है कि मोदी एक बार फिर जीतें। खान ने साक्षात्कार में कहा कि अगर भाजपा जीतती है तो कश्मीर में किसी तरह का समाधान निकल सकता है। इससे पहले अब्दुल्ला ने ट्वीट किया था कि खान ने मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए उन्हें समर्थन जताया।

प्रमुख खबरें

Guwahati में हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi, CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

UPITS 2026 | अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है यूपी! Amit Shah का सपा-बसपा पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्‍तान की नींद उड़ी

UPITS 2026 Greater Noida: उत्तर प्रदेश का BrahMos उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, ग्रेटर नोएडा से शाह की हुंकार

Delhi से 8 घंटे की ड्राइव पर है खूबसूरत Chakrata, बजट ट्रिप और होमस्टे के बेहतरीन विकल्प