कोरोना से शानदार तरीके से निबट रहे हैं उद्धव ठाकरेः उमर अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के कारण पैदा हुए हालात से निपटने के तरीके को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की रविवार को प्रशंसा की। उमर ने ट्वीट किया, ‘‘उद्धव ठाकरे का नया रूप देखने को मिल रहा है।’’

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामलों के बावजूद कोविड-19 संबंधी हालात से निपटने के तरीके को लेकर उद्धव ठाकरे की विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रशंसा की जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 661 मामले सामने आए हैं और राज्य में 32 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह