India-Pakistan Ceasefire का उमर अब्दुल्ला ने किया स्वागत, बोले- पहले हुआ होता, तो जो जानें गईं, वो नहीं जातीं

By अंकित सिंह | May 10, 2025

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं इसका स्वागत करता हूं। अगर यह 2-3 दिन पहले हुआ होता, तो हमारी जो जानें गईं, वो नहीं जातीं। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ को बुलाया और संघर्ष विराम लागू हुआ। मौजूदा जम्मू-कश्मीर सरकार की जिम्मेदारी है कि जहां भी नुकसान हुआ है, उसका आकलन करें और लोगों को राहत पहुंचाना शुरू करें। जहां भी लोग घायल हुए हैं, उन्हें उचित इलाज मिले और सरकारी योजना के तहत राहत भी मिले। 

इसे भी पढ़ें: तनाव भारत पाक के बीच, सीजफायर का ऐलान ट्रंप ने सबसे पहले किया, फिर आया MEA का बयान और इशाक डार का ट्वीट

इन 19 लोगों में से 12 लोगों की मौत बुधवार को पुंछ में हुई, जबकि शुक्रवार को उरी व पुंछ में दो अन्य लोगों की जान चली गई। इसके अलावा शनिवार सुबह पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समेत पांच लोगों को जान गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, पाकिस्तान की ओर से हाल ही में की गई गोलाबारी के कारण निर्दोष लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी सरकार अपने लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन