370 पर 5 जजों की बेंच का फैसला पलटवाएंगे उमर अब्दुल्ला, मगर कैसे? कर दिया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तरफ से धारा 370 को लेकर एक बड़ा बयान दिया गया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 370 को फिर से लागू करना असंभव नहीं है। पांच जजों की बेंच का 370 के खिलाफ फैसले को लेकर अब्दुल्ला ने कहा कि सात जजों की बेंच 370 के पक्ष में फैसला दे देगी। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं कई दिनों से कैंप करता आया हूं। अब पहले फेज का कैंपेन खत्म हुआ और दूसरे चरण का शुरू हुआ। अब इसमें तेजी आएगी। इस दौरान उमर से जब पूछा गया कि धारा 370 का वापस लौटना अमित शाह ने नामुमकिन बताया है। इस पर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम ने कहा कि कोई चीज नामुमकिन नहीं है। अगर ऐसा होता तो सुप्रीम कोर्ट ने तीन बार 370 के हक में फैसला किया। जब बीजेपी के पास राजीव गांधी के ऐतिहासिक कामयाबी के दौर में 2 सांसद थे। तब नामुमकिन क्यों नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Rashid की इंजीनियरिंग दिखा रही कमाल, Jamaat के पूर्व सदस्यों और AIP का हुआ गठबंधन, Omar-Mehbooba बेचैन

अब्दुल्ला ने कहा कि हमें संसद में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से यह वादा मिला है कि जम्मू-कश्मीर को उसका राज्य का दर्जा वापस दिया जाएगा। हमें भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट से भी वादा मिला है। उमर ने कहा कि इसलिए जैसा कि मैंने कहा, यह विधानसभा वह विधानसभा नहीं है जिसे हम चाहते हैं, लेकिन हम जो विधानसभा चाहते हैं वह इसी विधानसभा से निकलेगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर