OMG 2 विवाद पर Producer Ashwin Varde का बयान, Paresh Rawal के दावे खारिज किए

By एकता | Jul 17, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की कहानी और आइडिया उनका था, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया। अब इस मामले पर फिल्म के को-प्रोड्यूसर अश्विन वार्डे ने खुलकर अपनी बात रखी है और परेश के दावों को गलत बताया है।

इसे भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने अपनी जान Katrina Kaif के जन्मदिन को ऐसे बनाया खास

सलमान और अजय देवगन को लेकर किया बड़ा खुलासा

परेश ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि अक्षय कुमार वाले रोल के लिए उन्होंने पहले अजय देवगन और सलमान खान से बात की थी। इस पर जवाब देते हुए अश्विन वार्डे ने कहा कि अजय देवगन और सलमान खान ने भी परेश रावल से यही कहा था कि यह अक्षय कुमार की फिल्म है, इसलिए पहले उनसे मंजूरी ली जाए या फिर इस पर आगे काम न किया जाए। इसके बाद अश्विन की कंपनी ने इस स्क्रिप्ट के अधिकार खरीद लिए। यह स्क्रिप्ट आज भी सिर्फ अमित राय के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

इसे भी पढ़ें: Dilip Joshi ने बताया क्या सच में छोड़ रहे हैं Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah?

परेश रावल का क्रेडिट मांगना पूरी तरह गलत

अश्विन वार्डे ने साफ शब्दों में कहा कि परेश का फिल्म की कहानी पर अपना हक जताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि हमारी कई मीटिंग्स हुईं, लेकिन परेश ने कभी नहीं कहा कि कहानी उनकी है, क्योंकि यह सच नहीं है। अश्विन ने आखिर में कहा कि हमने परेश रावल के साथ कोई धोखा नहीं किया है, हमने तो बस उन्हें एक गलत काम करने से रोका था।

प्रमुख खबरें

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

Mecca Defence Alliance की पहली बैठक में हुए बड़े फैसले, Pakistan को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी