कोरोना से लड़ाई में वैक्सीनेशन अभियान अहम, PM मोदी बोले- देश में तेजी से बढ़ रहे हैं नए वेरिएंट के मामले

By अनुराग गुप्ता | Jan 07, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के हर नागरिक तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के राष्ट्रीय संकल्पों को मजबूत करते हुए आज हमने एक और कदम बढ़ाया है। चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का ये दूसरा परिसर पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है। इससे विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी जिनका कोई अपना कैंसर से मुकाबला कर रहा हो। कैंसर से जुड़ा इलाज, इससे जुड़ी सर्जरी और थेरेपी अब और सुलभ हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए अमित शाह ने बनाई कमेटी, केंद्र ने दिए ‘बड़े व कड़े फैसले’ के संकेत 

बंगाल को अबतक दी गई 11 करोड़ मुफ्त डोजप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक पश्चिम बंगाल को भी कोरोना वैक्सीन की करीब-करीब 11 करोड़ डोज़ मुफ्त मुहैया कराई जा चुकी है। बंगाल को डेढ़ हज़ार से अधिक वेंटिलेटर, 9 हज़ार से अधिक नए ऑक्सीजन सिलेंडर भी दिए गए हैं। 49 PSA नए ऑक्सीजन प्लांट्स ने भी काम करना शुरू कर दिया है। यह कोरोना से मुकाबले में पश्चिम बंगाल के लोगों की मदद करेगा।उन्होंने कहा कि बीते सालों में कैंसर के इलाज के लिए जरूरी दवाओं की कीमत में काफी कमी की गई है। पश्चिम बंगाल सहित देशभर में जो 8,000 से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित किये गए हैं, उनमें बहुत सस्ते दाम पर दवाइयां और सर्जिकल सामान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना आज सस्ती और समावेशी स्वास्थ्य देखभाल के मामले में एक ग्लोबल बेंचमार्क बन रही है। PM-JAY के तहत देशभर में 2 करोड़ 60 लाख से अधिक मरीज़ अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं। आयुष्मान भारत का लाभ 17 लाख से अधिक कैंसर के मरीज़ों को भी हुआ है।

प्रमुख खबरें

सिर्फ पैसे की बरामदगी पर भ्रष्टाचार की सजा नहीं, High Court ने 10 साल पुराने केस में दी राहत

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल