भारत में ओमीक्रोन के मामले 1,000 के पार, अबतक 22 राज्यों में फैला कोरोना संक्रमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2021

मुंबई/पणजी। देश में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को 1,000 से अधिक हो गई। इसे देखते हुए राज्यों ने कोविड पाबंदियां और सख्त कर दी हैं। केन्द्र और राज्यों से रात को मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में ओमीक्रोन से संक्रमण के करीब 1,200 मामले आए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमण के 198 मामले आए हैं, जिनमें से 190 मामले मुंबई से आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन