अमेरिका में बच्चों पर कहर बरपा रहा ओमीक्रोन, डर के साए में माता-पिता ! विशेषज्ञों ने जताई चिंता

By अनुराग गुप्ता | Dec 31, 2021

न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' से दुनिया का लगभग हर देश प्रभावित है और इसने बच्चों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेरिका में बच्चों को लगातार अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। जिसको देखकर चाइल्ड हेल्थ विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं। डॉक्टरों ने कहा कि इस महीने अस्पताल में भर्ती बच्चों में वे जितने गंभीर कोरोना के लक्षण देख रहे हैं, उनमें सांस लेने में समस्या और तेज बुखार शामिल है। 

आपको बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में दर्ज किए जा रहे हैं, जहां पर रोजाना तकरीबन 2.5 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस हफ्ते पिछले हफ्ते की तुलना में 66 फीसदी तेजी से मामले बढ़े हैं। जो डराने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में ओमीक्रोन का बरपा कहर, प्रतिदिन औसतन 265,000 से अधिक मामले किए जा रहे दर्ज 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस के अनुसार दुनियाभर में विशेष रूप से यूरोप में तस्वीर कहीं और गंभीर है। उन्होंने कहा कि डेल्टा स्वरूप के साथ अब ओमीक्रोन के कारण वह मामलों की सुनामी को लेकर चिंतित हैं। अमेरिका में कोरोना से मौत के मामले पिछले दो हफ्तों में औसतन 1,200 प्रतिदिन से बढ़कर लगभग 1,500 हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Etah में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चलाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?