ओमीक्रोन का उप स्वरूप बीए.2मूल स्वरूप पर हो रहा हावी : ब्रिटेन का अध्ययन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

(अदिति खन्ना) लंदन, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का उप स्वरूप बीए.2 मूल स्वरूप बीए.1 की तुलना में तेजी से फैल रहा है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि टीका इसके खिलाफ बचाव में कारगर है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उप स्वरूप बीए.2 को ब्रिटेन में फिलहाल जांच के अंतर्गत स्वरूप की श्रेणी में रखा गया है। यूके हेल्थ सिक्युरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा है कि बीए.2 की वृद्धि दर इंग्लैंड के उन सभी क्षेत्रों में बीए.1 की तुलना में बढ़ी है जहां इसका आकलन करने के लिए पर्याप्त मामले हैं। वहीं, 24 जनवरी तक जीनोम अनुक्रमण में इंग्लैंड में बीए.2 के 1,072 मामलों की पहचान की गई है। इस संबंध में सभी आकलन प्रारंभिक हैं, वहीं मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। यूकेएचएसए ने कहा, नए स्वरूप के शुरुआती विश्लेषण में वृद्धि दर को कम करके आंका जा सकता है लेकिन वर्तमान में यह अपेक्षाकृत कम है।

तीसरे टीके के बाद यह प्रभावशीलता दो सप्ताह में बढ़कर बीए.1 के लिए 63 प्रतिशत और बीए.2 के लिए 70 प्रतिशत हो गयी। यूकेएचएसए की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस ने कहा, अब हम जानते हैं कि बीए.2 की वृद्धि दर बढ़ी है जिसे इंग्लैंड के सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। हमने यह भी जाना है कि बीए.1 की तुलना में बीए.2 की संक्रमण दर कुछ अधिक है। उन्होंने कहा, अस्पताल में भर्ती और मौत के कम मामले हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों और कुछ आयु समूहों में मामले अभी भी अधिक हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम सावधानी से काम करना जारी रखें क्योंकि प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Instagram पर मुलाकात और फिर देश विरोधी साजिश, STF की गिरफ्त में Hamim Mondal और उसकी गर्लफ्रेंड Arpita Sarkar

Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना

PM Modi ने शुरू किया Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan, 1 करोड़ युवाओं ने ली शपथ

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा