ओमीक्रोन : थाईलैंड ने भारतीय यात्रियों के लिए देश में प्रवेश के नियमों में बदलाव किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2021

मुंबई। थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण ने ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारतीय यात्रियों के लिए फुकेट को छोड़ अन्य प्रवेश द्वारों से देश में दाखिल होने के नियमों में बुधवार को बदलाव किया। थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण ने एक बयान में बताया कि फुकेट सैंडबॉक्स योजना के तहत भारतीयों के लिए फुकेट खुला रहेगा और यात्रियों को केवल आरटीपीसीआर जांच के नतीजे आने तक होटल में इंतजार करना होगा।

इसे भी पढ़ें: पिछली सरकारें राम भक्तों पर चलवाती थीं गोलियां, भाजपा बनवा रही मंदिर : योगी आदित्यनाथ

थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण के मुंबई कार्यालय में निदेशक चोलदा शिद्दिवरन ने कहा, ‘‘हमें भारतीयों का थाईलैंड में स्वागत करके खुशी है। हालांकि, हमने फुकेट को छोड़कर अन्य रास्तों से हमारे देश में दाखिल होने के नियमों में बदलाव किया है। यह कदम वायरस के नए स्वरूप (ओमीक्रोन) से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर उठाया गया है।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित

1 करोड़ की धोखाधड़ी और 86 SIM जब्त, Odisha Police ने पकड़ा Online Betting गैंग

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna