पीएम मोदी के हिमाचल दौरे पर ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे के साथ मौसम के खलल डालने की संभावना

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 26, 2021

मंडी। प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के हिमाचल दौरे से एक दिन पहले प्रदेश में आज कोरोना के वेरिएंट “ओमीक्रॉन“ ने दस्तक दी है। मंडी जिला के खलियार वार्ड की रहने वाली महिला में इसके लक्षण पाए गए है। बताया जा रहा है कि महिला हाल ही में कनाडा से वापस लौटी है। महिला के सैंपल 18 दिसंबर को शिमला के रिपन अस्पताल में लिया गया था, जिसमे ओमीक्रॉन की पुष्टि हुई है। नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंधक निदेशक हेमराज बैरवा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। महिला फ़िलहाल स्वस्थ है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। 

इसके सथ ही हिमाचल सरकार अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर मंडी में ही एक बड़ा कार्यक्रम करवा रही है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं वह पूरे प्रदेश को संबोधित करेंगे।   उनके आगमन से ठीक पहले प्रदेश में ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला सामने से हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार से भी पीएमओ ने जानकारी मांगी है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने श्रवण एवं दृष्टिबाधित स्कूल सुन्दरनगर का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के अमृत महोत्सव व भाजपा सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाली रैली को कामयाब करने के लिये प्रदेश सरकार दिन-रात एक किए हुए है। मुख्यमंत्री खुद मंडी में डेरा डाले हुए हालातों का जायजा ले रहे हैं। भाजपा रैली में लगभग एक लाख लोगों के जुटाने का दावा है। 

इसे भी पढ़ें: अटल टनल ने सिसु को दिए नए मायने----साहसिक व रोमांचक पर्यटन का नया डेस्टिनेशन बनेगी लाहौल घाटी

लेकिन ओमिक्रोन वैरिएंट  का मामला सामने आने के बाद मौसम के भी खलल डालने का अंदेशा जताया जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 व 28 दिसम्बर को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मंडी जिले में व्यापक बारिश होने की संभावना हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने परिधि गृह मण्डी के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया

उन्होंने कहा कि 27 व 28 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। शिमला, चम्बा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों में लोगों को बर्फबारी से सावधान रहने तथा ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा न करने की हिदायत दी गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास के इलाकों में बादलों व धूप की आंख-मिचौली चलती रही। उधर, राज्य में रात के समय ठंड का प्रकोप बरकरार है और अधिकांश स्थानों पर तापमान माइनस और शून्य के करीब बना हुआ है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम -6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई

Ketan Agarwal murder | मंगेतर ने रची थी खौफनाक साजिश! बाली ट्रिप पर चोरी हुए पासपोर्ट से जुड़ी थी बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के कत्ल की कड़ियां

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan के प्रति प्रेम का इजहार करना JD Vance को पड़ा भारी, पत्नी Usha Vance भी सुर्खियों में आईं

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार