ओमप्रकाश चौटाला को बड़ा झटका, आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दोषी करार, 26 को सजा सुनाएगी कोर्ट

By अंकित सिंह | May 21, 2022

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें दोषी करार दिया है। सजा को लेकर अदालत में 26 तारीख को बहस होगी। हालांकि अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी गई है कि आखिर ओम प्रकाश चौटाला को लेकर कोर्ट क्या सजा सुनाता है। आपको बता दें ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ सीबीआई ने मामला 2005 में दर्ज किया था। एजेंसी ने 26 मार्च 2010 को आरोप-पत्र दाखिल किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चौटाला की 6.09 करोड़ की संपत्ति वर्ष 1993 से 2006 के बीच उनके आय के वैध स्रोतों की तुलना में बहुत अधिक है। गौरतलब है कि 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने चौटाला की तीन करोड़ 68 लाख की संपत्ति ज़ब्त कर ली थी। चौटाला के खिलाफ यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति को लेकर गई थी। इसके अलावा चौटाला को जनवरी 2013 में जेबीटी घोटाले में भी दोषी करार दिया गया था। उनको 10 साल की सजा सुनाई गई थी। पिछले साल ओम प्रकाश चौटाला दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट कर बाहर आए हैं। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव