NDA में वापसी के बाद पहली बार CM Yogi से मिले ओमप्रकाश राजभर, बोले- योगी जी ने UP को जो ऊंचाई दी वह अभूतपूर्व

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर मठ में भेजने की बात करने वाले ओमप्रकाश राजभर की एनडीए में वापसी हो गई है। एनडीए में वापसी के बाद उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद ओमप्रकाश राजभर ने योगी आदित्यनाथ के जबरदस्त तरीके से तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों ओमप्रकाश राजभर की एनडीए में वापसी हुई थी। दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में वे शामिल भी हुए थे। इसके बाद लगातार में दावा कर रहे हैं कि 2024 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। 

इसे भी पढ़ें: एक होकर भी PM Modi को चुनौती नहीं दे सकते विपक्षी दल! 2019 में 50% से अधिक वोट के साथ भाजपा ने जीती थी 224 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

NDA में हुए थे शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रह चुके और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले राजभर के नेतृत्व वाली सुभासपा रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुई। राजभर के राजधानी दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद यह घोषणा की गई। शाह ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जुड़ने का निर्णय लिया है। मैं राजग परिवार में उनका स्वागत करता हूं।’’ सुभासपा प्रमुख 18 जुलाई को दिल्ली में राजग की बैठक में भी शामिल हुए। राजभर ने उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में लड़ा था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के बाद वह सपा से अलग हो गए थे। 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !