Adani मामले पर वित्त मंत्री ने कहा- पहले भी वापस लिए गए हैं FPO, देश की छवि, स्थिति प्रभावित नहीं हुई

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट के बाद हितधारकों के साथ बातचीत के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अडानी संकट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार शाम अचानक ₹20,000 करोड़ के अपने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ (फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर) को वापस लेने से देश के मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल और प्रतिष्ठा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। एफपीओ वापसी पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कितनी बार इस देश से एफपीओ वापस नहीं लिया गया है और कितनी बार भारत की छवि इसके कारण खराब हुई है और कितनी बार एफपीओ वापस नहीं आए हैं?

प्रमुख खबरें

Mansa Drug Murder Case: आरोपी पर चला Bulldozer, भीड़ ने फूंकी Chemist Shop

Shreyas Iyer को ICC T20 रैंकिंग में बड़ा फायदा, तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंचे

मिलिट्री डेटा की सुरक्षा के लिए DRDO ने टेस्ट की QKD टेक्नोलॉजी, इंटरसेप्ट पकड़ना होगा आसान

ICC T20I Rankings में Shreyas Iyer चौथे स्थान पर पहुंचे, टेस्ट में Josh Hazlewood को भी फायदा