UP Election 2022 | अमित शाह की चुनौती पर अखिलेश बोले- भाजपा को बताना चाहिए कि कृषि कानून क्यों लाए थे?

By अंकित सिंह | Jan 29, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग भी तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने गृह मंत्री अमित शाह की चुनौती पर पलटवार किया है। दरअसल कानून व्यवस्था के मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव को बहस की चुनौती दी थी। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे को उठाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे से किसान के सवाल पर भाजपा जब चाहे बहस कर ले। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि कृषि कानून क्यों लाए थे और यह कानून अब किसानों के हक में क्यों नहीं है? भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि इन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि इनकी वजह से 700 किसानों की जान गई है। क्या भाजपा जवाब देगी किसानों की आय दोगुनी हुई है? दूसरी ओर अमित शाह ने अखिलेश यादव को कानून व्यवस्था को लेकर चुनाव के दी है। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू को लाज भी नहीं आती। कल कह रहे थे कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अखिलेश बाबू आज मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देने आया हूं, हिम्मत हो तो आप के समय के आंकड़े लेकर कल प्रेस वार्ता करिए। जाहिर सी बात है कि चुनावी मौसम में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अमित शाह को लगातार दावा कर रहे हैं कि योगीराज में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़ गए हैं या फिर जेल में है या फिर अखिलेश यादव की प्रत्याशियों की सूची में है। 

 

प्रमुख खबरें

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव

Davis Cup: Sumit Nagal की हार के साथ भारत को Korea ने 3-1 से हराया

UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM Yogi का ऐलान