Lok Sabha Elections: 29 अप्रैल को राजनाथ सिंह लखनऊ में तो स्मृति अमेठी में करेंगी नामांकन

By अजय कुमार | Apr 22, 2024

लखनऊ। कभी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की संसदीय सीट का गौरव हासिल करने वाली लखनऊ लोकसभा सीट का इस समय देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एक बार फिर से लखनऊ से जीत कर लोकसभा जाने की इच्छा पाले राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। राजनाथ नामांकन करने के लिए रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट जाएंगे। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि राजनाथ सिंह नामांकन के सिलसिले में मंत्री, महापौर, विधायक, पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश मुख्यालय हजरतगंज पर सुबह 10 बजे तक एकत्र होंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह भव्य पार्टी रथ पर सवार होकर विशाल जनसमूह के साथ कलेक्ट्रेट की ओर प्रस्थान करेंगे। वह वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में नामांकन करेगे। इस सिलसिले में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बैठक के जरिए संदेश दिया गया, जिससे राजनाथ सिंह का नामांकन जुलूस यादगार बन सके।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: ओवैसी से हाथ मिलकार भी पल्लवी खड़ी हैं खाली हाथ

29 अप्रैल को ही अमेठी से बीजेपी नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी चुनाव के लिये पर्चा भरेंगी। 2019 के आम चुनाव में स्मृति ने यहां से राहुल गांधी को हराया था। इस बार अभी तक कांग्रेस ने यहां से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया अमेठी लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी ने स्मृति ईरानी को तीसरी बार मैदान में उतार दिया है और वे लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर अमेठी में पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। तो वहीं गठबंधन के प्रत्याशी का कुछ आता पता नहीं है। ऐसे में अमेठी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार कर रही है। फिलहाल अटकलें लगाई जा रही हैं कि 26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग के बाद राहुल गांधी अमेठी आएंगे। इस बीच अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में एक पोस्टर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

दरअसल, गौरीगंज कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्र के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा गया है ‘राहुल बिन अमेठी सून’। वहीं जब इस पोस्टर को लगाने वाले नेता अवनीश मिश्र से बात की गई तो उन्होंने कहा राहुल गांधी अमेठी आएंगे और यहीं से चुनाव लड़ेंगे। इस बार अमेठी सीट से उनकी ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि जैसे माता-पिता के बिन पुत्र अधूरा रहता है, वैसे राहुल गांधी के बिना अमेठी अधूरी है। राहुल गांधी अमेठी के लिए कोई नए नहीं है। यह उनका पुराना घर है।

प्रमुख खबरें

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट फेक नोट मामले में NIA ने दो मुख्य साजिशकर्ताओं को पकड़ा

Delhi Police ने पकड़ा अंतरराज्यीय Heroin रैकेट, 60 करोड़ रुपये की खेप संग 7 गिरफ्तार

Punjab Assembly सत्र 10 मिनट में स्थगित, Congress ने आप सरकार को घेरा

केरलम में SMA दवाओं को लेकर विवाद के बीच मंत्री K Muraleedharan की बैठक पर सफाई