Pawan Khera Row: रिहा होने पर बोले पवन खेड़ा, संवैधानिक मुल्यों को बचाने का संघर्ष जारी रहेगा

By अंकित सिंह | Feb 23, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के विरोध में कई जगह केस दर्ज हुए थे। आज उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जिसके बाद वह रिहा हो गए हैं। रिहा होने के बाद पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि संवैधानिक मूल्यों को बचाने का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। अपने बयान में उन्होंने कहा कि प्राथमिकी और नोटिस की प्रति प्रस्तुत किए बिना, मुझे विमान से उतार दिया गया और असम पुलिस ने अवैध तरीके से गिरफ्तार कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: Shatrughan Sinha का बड़ा बयान, बोले- तेजस्वी क्यों नहीं बन सकते CM, 2024 में ममता की भूमिका पर भी कही बड़ी बात

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पवन खेड़ा के खिलाफ हुई कार्रवाई को प्रधानमंत्री मोदी की ‘‘बदले, प्रताड़ना और डराने’’ की राजनीति का नया उदाहरण करार दिया। कांग्रेस ने पार्टी नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार पर भारत के लोकतंत्र को ‘‘हिटलरशाही’’ और ‘‘तानाशाही’’ में बदलने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस ‘गलतफहमी’ में नहीं रहना चाहिए कि वे कानून से ऊपर हैं। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर