भूपेन हजारिका की जयंती पर PM मोदी बोले, उनका संगीत एक भारत-श्रेष्ठ भारत की पहचान

By अंकित सिंह | Sep 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल हुए। मोदी ने डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेते हुए उनके सम्मान में ‘स्मारक सिक्का और डाक टिकट’ जारी किया। वहीं, अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि आज का दिन अद्भुत है और ये पल अनमोल हैं। जो दृश्य यहां मैंने देखा, जो उत्साह और तालमेल मुझे दिखा, भूपेन संगीत की जो ली दिखी, अगर मैं भूपेन दा के शब्दों में ही कहूं, तो मन में बार-बार आ रहा था - ' समय ओ धीरे चलो, समय ओ धीरे चलो।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि भूपेन हजारिका जी ने जीवन पर्यंत संगीत की सेवा की। संगीत जब साधना बनता है, तो वो हमारी आत्मा को छूता है और संगीत जब संकल्प बनता है, तो वो समाज को नई दिशा दिखाने का माध्यम बन जाता है। भूपेन दा का संगीत इसलिए ही इतना विशेष था। उन्होंने जिन आदर्शों को जिया, जो अनुभव किया, वही अपने गीतों में भी गाया। हम उनके गीतों में मां भारती के लिए इतना प्रेम इसलिए देखते हैं, क्योंकि वो 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को जीते थे। भूपेन हजारिका का संगीत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को समाहित करता है; वह भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में रचे-बसे थे।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने Mizoram में विकास और Manipur में विश्वास की नई पटरियाँ बिछाईं

उन्होंने कहा कि भूपेन दा भारत की एकता और अखंडता के महान नायक थे। दशकों पहले, जब नॉर्थ ईस्ट उपेक्षा का शिकार था, नॉर्थ ईस्ट को हिंसा और अलगाववाद की आग में जलने के लिए छोड़ दिया गया था। तब भूपेन दा उस मुश्किल समय में भी भारत की एकता को ही आवाज देते रहे। मोदी ने कहा कि जब हम कनेक्टिविटी की बात करते हैं, तो लोगों को अक्सर रेल, रोड या एयर कनेक्टिविटी की याद आती है। लेकिन, देश की एकता के लिए एक और कनेक्टिविटी की जरूरत है, वो है कल्चरल कनेक्टिविटी। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने नार्थ ईस्ट के विकास के साथ साथ कल्चरल कनेक्टिविटी को भी बड़ी अहमियत दी है। ये एक अभियान है, जो अनवरत जारी है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है