By अंकित सिंह | Sep 16, 2022
जम्मू कश्मीर में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होगा। इस बात की घोषणा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। अपने बयान में मनोज सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय महाराजा हरि सिंह के योगदान को देखते हुए और यहां के लोगों की भावनाओं का आदर करते हुए निर्णय लिया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले एक दो दिनों में इसके आदेश जारी हो जाएंगे। भाजपा लगातार जम्मू कश्मीर में इस बात की मांग पिछले कई दिनों से कर रही थी। आखिरकार भाजपा के इस मांग को स्वीकार कर ही लिया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उपराज्यपाल ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित किया है।
कर्ण सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि जब मेरे बेटे अजातशत्रु और विक्रमादित्य विधान परिषद में सदस्य थे, तो उन्होंने सदन में छुट्टी के बारे में प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन इसे नहीं बढ़ाया गया। काफी मशक्कत के बाद यह छुट्टी मंजूर हुई है। मैं युवा पीढ़ी को बधाई देना चाहता हूं। यह आजाद भारत का संभवत ऐसा पहला मौका होगा जब किसी राजा के जन्मदिन पर सरकारी अवकाश रहेगा। भाजपा के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि हम पूरे जम्मू-कश्मीर में जश्न मनाने की तैयारी करेंगे। उन्होंने आरोप भी लगाया कि पीडीपी नहीं चाहते थी कि महाराजा की जयंती पर छुट्टी हो