यूपी में बुलडोजर वाले एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा, कहा- कानून के हिसाब से हो कार्रवाई

By अंकित सिंह | Jun 16, 2022

उत्तर प्रदेश में हाल में ही हुए हिंसा की घटनाओं के बाद बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली। हिंसा में शामिल उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर जबरदस्त तरीके से उत्तर प्रदेश में बुलडोजर चलाया गया था। हालांकि, यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट में इस पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से हलफनामा मांगा है। उत्तर प्रदेश सरकार को हलफनामा दाखिल करने के लिए 3 दिनों का वक्त मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि हम यह नहीं कह रहे है कि हर कार्रवाई रोकी जाए लेकिन कानून के हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का मानना ​​है कि वह विध्वंस पर रोक नहीं लगा सकता है लेकिन कथित अनधिकृत संरचनाओं के विध्वंस के लिए कानून की प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: NCM कानून के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका SC में दायर, देवकीनंदन ठाकुर बोले- खोलना चाहते हैं शैक्षणिक संस्थान

याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों का पक्ष सुनने के बजाय, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई करने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने का आह्वान किया है कि यह एक मिसाल बने और भविष्य में कोई भी अपराध न करे या कानून अपने हाथ में न ले।’’ जमीयत उलमा-ए-हिंद संगठन ने पहले राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में इमारतों को गिराने के मुद्दे पर याचिका दायर की थी। लंबित याचिका की ताजा अर्जी में कहा गया है कि मामले में पिछली सुनवाई के बाद कुछ नए घटनाक्रम हुए हैं जिन पर इस न्यायालय को ध्यान देने की आवश्यकता है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस तरह के अतिरिक्त कानूनी उपायों को अपनाना स्पष्ट रूप से प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है, खासकर जब शीर्ष अदालत वर्तमान मामले की सुनवाई कर रही हो।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक