किसान आंदोलन पर SC ने जताई चिंता, कहा- तबलीगी जमात जैसे हो सकते हैं हालात

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2021

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों और सरकार के बीच 4 जनवरी को मीटिंग बेनतीजा रहा और अगली तारीख 8 जनवरी की तय हुई है। लेकिन अब किसान आंदोलन में कोरोना के हालात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या किसानों को कोविड से बचाने के लिए क्या ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं? 

इसे भी पढ़ें: किसानों की ट्रैक्टर रैली: राकेश टिकैत बोले, हम मई 2024 तक आंदोलन करने को तैयार हैं

मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि हमें नहीं पता कि किसान कोरोना से सुरक्षित हैं या नहीं। साथ ही सीजेआई ने पूछा कि क्या कोविड से बचाव के लिए गाइडलाइंस का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है या नहीं। अगर नियमों का पालन नहीं हुआ तो तबलीगी जमात जैसी परेशानी हो सकती है। सरकार को बड़े पैमाने पर होने वाले जमावड़े के लिए खास हिदायत जारी करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा