जीएसटी बढ़ाए जाने पर राजस्थान के मंत्री बोले- जनता की रोटी छीनने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2022

सरकार द्वारा घरेलू सामानों पर जीएसटी बढ़ाए जाने पर प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा कि जनता की रोटी छीनने की कोशिश कर रही है भाजपा और जो ऐसा करेगा उससे हम लडेंगे। मोदी जी अकेले प्रधानमंत्री हैं क्या? अटल बिहारी वाजपेयी जी, मोरारजी देसाई भी भाजपा के ही प्रधानमंत्री थे, उन्होंने आटे पर टैक्स क्यों नहीं लगाया? मोदी जी स्पेशल आए हैं क्या? 

इसे भी पढ़ें: लगातार बारिश से गंगानगर शहर में स्थिति बिगड़ी, मदद के लिए सेना पहुंची

गौरतलब है कि खाद्य पदार्थों पर केंद्र सरकार की ओर से पांच फीसदी जीएसटी लागू करने के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को दुकान बंद रखा है। दूसरी ओर कांग्रेस इसके विरोध में जयपुर शहर की आठों विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन करेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। इसके अलावा सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र का प्रदर्शन खाद्य आपूर्ति मंत्री और जयपुर शहर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर किया जाएगा।  

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर