उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्रियों ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार के मंत्रियों ने मंगलवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की समीक्षा की। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को चित्रकूट और बांदा तथा उनके विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने ललितपुर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, बचाव एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बयान के अनुसार, स्वतंत्र देव सिंह ने चित्रकूट के रामघाट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित दुकानदारों, व्यापारियों और किसानों से बातचीत की।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रत्येक क्षतिग्रस्त दुकान, प्रतिष्ठान और मकान का समुचित सर्वेक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि प्रभावित लोगों को राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।

मंत्री ने बांदा जिले के चिल्लाघाट स्थित मदनपुर पंप नहर तट से यमुना नदी के जल प्रवाह का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तहसील पैलानी एवं सदर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि यमुना और केन नदियों के जलस्तर पर सतत नजर रखी जाए।

उन्होंने नदियों के कटाव वाले स्थानों की पहचान कर संरक्षण कार्य समय से पूर्ण करने, राहत एवं बचाव के लिए नाविकों, मोटरबोट और आपदा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लोगों को समय पर अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Meghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद जानलेवा खनन, ब्लास्ट में Assam के 16 मजदूरों की मौत

Delhi Pollution पिछली सरकारों की देन, CM Rekha Gupta बोलीं- अब बनेगी Long-Term Strategy

Bharat Taxi की शुरुआत, ग्राहकों को मिलेगी बेहद सस्ती सवारी, Ola और Uber की मुश्किलें बढ़ना तय है!

CM Yogi का ड्रीम प्रोजेक्ट UP Film City अब हकीकत, Mom-2 से होगी शूटिंग की शुरुआत