Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इस धातु के लोटे से दें चंद्रमा को अर्घ्य, पूजा में नहीं लगेगा दोष

By अनन्या मिश्रा | Oct 14, 2024

इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत करती हैं और रात में चंद्र देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन करवा माता, भगवान शिव, मां पार्वती और कार्तिकेय की पूजा का विधान हैं। धार्मिक शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि करवा चौथ के दिन चंद्रदेव की पूजा के समय कुछ नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। 

इन्हीं नियमों में से एक है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा के दौरान किस धातु के लोटे से अर्घ्य देना शुभ माना जाता है और पूजा में किसी प्रकार का दोष भी उत्पन्न नहीं होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 14 to 20 October 2024: इन राशियों के रिश्ते में आएगी चमक! तुला राशि वाले जल्दबाजी न करें, प्रेमी जोड़ों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा?

किस धातु के बर्तन से दें अर्घ्य

बता दें कि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं स्टील के लोटे से चंद्रमा को जल अर्पित करती हैं। जबकि यदि धार्मिक शास्त्रों की बात करें तो स्टील, लोहे और प्लास्टिक जैसी धातुओं को अशुद्ध माना जाता है।

इसके अलावा पीतल, तांबा सोना और चांदी की धातु को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। ऐसे में आप चारों में से किसी भी एक धातु वाले लोटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस धातु का इस्तेमाल करने से पूजा में दोष नहीं लगेगा।

इसके साथ ही धार्मिक शास्त्रों में अष्ट धातु को भी श्रेष्ठ माना गया है। बता दें कि भगवान की प्रतिमाएं भी अष्ट धातु से बनी होती हैं। ऐसे में आप चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए अष्टधातु के लोटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

साथ ही इस बाद का भी ध्यान रखें कि चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले लोटे के ऊपरी भाग पर कलावा जरूर बांधें। क्योंकि कलावे में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और भगवान शिव का वास माना जाता है। इससे महिलाओं के सुहाग की रक्षा होगी।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम