The Kashmir Files: केजरीवाल के बयान का विरोध, तेजस्वी सूर्या बोले- बिना शर्त माफ़ी मांगे दिल्ली के CM

By अंकित सिंह | Mar 30, 2022

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली की राजनीति गर्म है। भाजपा लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। इन सबके बीच आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद से आम आदमी पार्टी भी भाजपा पर हमलावर हो गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर तोड़फोड़ की है। भाजपा लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से माफी की मांग कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इसको लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। तेजस्वी सूर्य ने कहा कि दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा कश्मीरी पंडितों के उपहास करने के ख़िलाफ़ अखिल भारतीय युवा मोर्चा ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली CM और AAP से बिना शर्त माफ़ी की मांग करते हैं। जब तक वह ऐसा नहीं करते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा पर जमकर हमले किए जा रहे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचकर उनके घर के CCTV कैमरे, सुरक्षा बैरियर तौड़े। सोची समझी साजिश के साथ अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है। भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कर उनको खत्म करने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं