Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर मेष से लेकर मीन राशि तक के जातक इस तरह करें पूजा, मिलेगा 5 गुना फल

By अनन्या मिश्रा | Mar 02, 2024

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का बेहद महत्व होता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव-शंकर की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन बहुत सारे भक्त शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। वहीं इस दिन षोडशोपचार या पंचोपचार पूजन पंचाम्रताभिषेक अष्टाध्यायी रद्र, महारुद्र और लघु रुद्र आदि के जरिए महादेव को प्रसन्न किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें एक्वेरियम, वरना आपसे रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

जानिए महाशिवरात्रि का महत्व

हिंदू पंचांग के मुताबिक नक्षत्र का अपना विशेष प्रभाव और महत्व होता है। जब किसी विशेष नक्षत्र में कोई पर्व पड़ता है, तो उसका फल भी उतना अधिक प्राप्त होता है। इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर श्रवण नक्षत्र और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। यह पंचक नक्षत्र होता है। मान्यता के मुताबिक पूर्वाभाद्र से लेकर के रेवती नक्षत्र के बीच यदि कोई विशेष पर्व आता है, तो पर्व के अधिष्ठात्र देव की विशेष आराधना करने से जातक को 5 गुना शुभ फल मिलते हैं। वैदिक रूप से इस बात को मान्यता मिलती है। इस वजह से 08 मार्च 2024 की महाशिवरात्रि बेहद खास है। इस दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना करने से 5 गुना शुभ फल प्राप्त होगा।

राशि अनुसार करें पूजा

मेष राशि

मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन रक्त चंदन का त्रिपुंड लगाएं और भगवान शिव को लाल कनेर का पुष्प अर्पित कर शिवाष्टक का पाठ करें।

वृषभ राशि

इस राशि के जातक इस दिन सफेद चंदन का त्रिपुंड लगाकर महादेव को सुगंधित पुष्प चढ़ाएं, साथ ही रुद्राष्टक का पाठ करें।

मिथुन राशि

महाशिवरात्रि के मौके पर मिथुन राशि के जातकों को भस्म का त्रिपुण्ड लगाकर सफेद आंकड़े के सात पुष्प अर्पित करने चाहिए। साथ ही शिव स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि 

इस दिन कर्क राशि के जातक सफेद चंदन का त्रिपुंड लगाकर शिव सहस्त्र नामावली का पाठ करें।

सिंह राशि

महाशिवरात्रि के मौके पर पीले चंदन का त्रिपुंड लगाकर शिव महिमा स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अबीर का त्रिपुंड लगाकर शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के मौके पर सफेद चंदन का त्रिपुंड लगाकर भगवान शिव को सुगंधित सफेद पुष्प अर्पित करें। फिर अष्टोत्तर शतनामावली का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

महाशिवरात्रि पर इस राशि के जातकों को लाल चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए और सात लाल कनेर के पुष्प अर्पित करें। फिर शिवाष्टक का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक पीले चंदन का त्रिपुंड लगाकर पीले फूल अर्पित करें। इसके बाद महामृत्युंजय स्त्रोत का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के मौके पर भस्म का त्रिपुंड लगाना चाहिए और अपराजिता के पुष्प अर्पित करने चाहिए। फिर महामृत्युंजय कवच का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के मौके पर भस्म का त्रिपुंड लगाना चाहिए और अपराजिता के पुष्प अर्पित करने चाहिए। फिर महामृत्युंजय कवच का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को पीले चंदन का त्रिपुंड लगाकर पीले पुष्प अर्पित करना चाहिए। फिर 12 अमोघ शिव कवच का पाठ करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल