March Equinox 2025: 20 मार्च को बराबर होगा दिन और रात, इस खगोलीय घटना को बदलेगा दुनिया का मौसम

By अनन्या मिश्रा | Mar 20, 2025

आज यानी की 20 मार्च को वसंत विषुव होगा। इसको Spring Equinox और March Equinox भी कहा जाता है। बता दें कि यह एक ऐसी प्राकृतिक घटना है, जोकि साल में बार होती है। इस दिन, दिन और रात बराबर होते हैं। Spring Equinox के दिन सूर्य सीधे भूमध्य रेखा के ऊपर होता है और उत्तरी गोलार्ध में वसंत ऋतु की शुरूआत होती है। वहीं इस दिन दक्षिणी गोलार्ध शरद ऋतु में प्रवेश करता है। यह खगोलीय घटना साल में दो बार होता है। यह खगोलीय घटना पृथ्वी के अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुके रहने के कारण होती है।

विषुव साल में दो बार होता है। पहली बार 20 या 21 मार्च और दूसरी बार 22 या 23 सितंबर को होता है। इस दौरान सूर्य सीधे भूमध्य रेखा के ऊपर होता है। विषुव के दौरान उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध दोनों में दिन और रात दोनों बराबर होते हैं। वसंत विषुव उत्तरी गोलार्द्धमें 20 या 21 मार्च को होता है। वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध में यह 22 या 23 सितंबर को होता है।

महत्व

दुनियाभर की कई सभ्यताओं में वसंत विषुव वसंत को एक सौर उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन से मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है। सदियों से मिस्र से हैथोर, साइप्रस से एफ़्रोडाइट, स्कैंडिनेविया के ओस्टारा और सेल्ट्स ने साल के इस उत्सव को मनाकर परंपरा को जारी रखा। दुनियाभर के लोग इसको त्योहार के रूप में मनाते हैं। लोगों का मानना होता है कि इस बदलाव में ईश्वर की इच्छा होती है और वह इसका शुक्रिया अदा करते हैं।

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही