Mayawati के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी।

समाजवादी पार्टी प्रमुख यादव ने लिखा, आदरणीय सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनको स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा, उन्होंने जीवन भर प्रभुत्ववादियों के ख़िलाफ़ जाकर शोषित, वंचित, उत्पीड़ित, उपेक्षित व अपमानित समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए जो रात-दिन अनवरत संघर्ष किया और संविधान विरोधी भाजपा तथा उनके संगी-साथियों को जिस तरह ललकारा, वो निरंतर बना रहे, इस कामना के साथ, उन्हें जन्मदिन की पुनः बधाई। बसपा प्रमुख मायावती का आज 70 वां जन्मदिन है। उनकी पार्टी इसे आज पूरे प्रदेश में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने यूपी में चुनावी अधिकारियों के ट्रांसफर पर कड़े दिशा-निर्देश दिए

Cyclone Arnab आंध्र प्रदेश तट के पास ठहरा, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Akali Dal वारिस पंजाब दे के रजिस्ट्रेशन पर पंजाब सरकार ने नहीं दिया जवाब, Manpreet Ayali का आरोप

Election Commission टीम ने Punjab Assembly Polls तैयारियों का लिया जायजा, EVM-VVPAT की जांच 12 नवंबर से