PM मोदी से मुलाकात पर उद्धव ठाकरे ने कहा, कोई नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चाओं पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि इस तरह की मुलाकात में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि वह कोई पाकिस्तान के नेता नवाज शरीफ से मिलने नहीं गए थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही उनकी पार्टी और भाजपा अलग हो गए हैं लेकिन ‘‘संबंध खत्म नहीं हुए हैं।’’ ठाकरे ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के मुद्दों पर मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में राकांपा के एक वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार और कांग्रेस के अशोक चव्हाण भी शामिल थे। ठाकरे ने प्रधानमंत्री के साथ अकेले में भी वार्ता की। मोदी के साथ मुलाकात पर एक सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा, ‘‘राजनीतिक रूप से आज हम उनके साथ नहीं हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारे संबंध समाप्त हो गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनसे (मोदी) अकेले में मुलाकात में भी कुछ गलत नहीं है। मैं (पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री) नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था। अगर मैं उनसे व्यक्तिगत मुलाकात करने गया तो इसमें गलत क्या है?’’उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में कई बार उन्होंने मोदी से वार्ता की। मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर शिवसेना-भाजपा गठबंधन 2019 में टूट गया था। भाजपा के सबसे पुराने गठबंधन सहयोगियों में शामिल शिवसेना ने बाद में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी सरकार का गठन किया था। 

इसे भी पढ़ें: यदि PM और ठाकरे के बीच अलग से मुलाकात हुई हो तो कोई आश्चर्य नहीं: फडणवीस

इसके बाद से दोनों दलों के बीच तनाव है और दोनों एक-दूसरे पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ठाकरे ने कहा, ‘‘जब चक्रवात ताउते आया था... तब उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) फोन किया और कहा कि आपकी सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने में अच्छा काम कर रही है। यह हम दोनों के बीच वार्ता हुई। इसलिए आज भी हमारे बीच बातचीत हुई है। मैंने उनसे कहा कि मैं यहां अपने सहयोगियों के साथ राज्य की समस्याओं पर चर्चा करने आया हूं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: UGC नियमों की समीक्षा, शेयर बाजार में तेजी और रोनाल्डो का संन्यास