Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर इस मुहूर्त में करें नागदेव की पूजा, भगवान शिव का भी मिलेगा आशीष

By अनन्या मिश्रा | Jul 29, 2025

पवित्र सावन का महीना अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है। सावन में कई बड़े पर्व आते हैं। जिनमें से एक नागपंचमी है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 29 जुलाई 2025 को यह पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। नाग पंचमी के मौके पर हर घर में नाग देव की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन नाग की पूजा-अर्चना करने से जातक को कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं नाग पंचमी की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में...

तिथि और शुभ मुहूर्त

इस बार नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 को मनाया जा रहा है। पंचमी तिथि की शुरूआत 28 जुलाई की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी। वहीं 30 जुलाई की सुबह 12:46 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। नाग पंचमी पर पूजा का शुभ मुहू्र्त 05:41 मिनट से सुबह 08:23 मिनट तक रहेगा।

महत्व

नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा-अर्चना करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है और जातक को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

प्रमुख खबरें

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों को गाँव वालों ने किया बहिष्कार

तेलंगाना Voter List पर ओवैसी का EC पर हमला, 12 में से 4 डॉक्यूमेंट्स तो मौजूद ही नहीं हैं