National Engineers' Day 2023 पर जानें उन नेताओं के बारे में जिन्होंने IIT से हासिल की है इंजीनियरिंग की डिग्री

By रितिका कमठान | Sep 15, 2023

हर वर्ष भारत में 15 सितंबर को राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया जाता है, जिसे नेशनल इंजीनियर्स डे भी कहा जाता है। राष्‍ट्र का निर्माता कहे जाने वाले इंजीनियर्स ही हमारी सोच का वास्तविकता का रूप देते है। किसी भी प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर इंजीनियर का रोल बेहद अहम होता है। इन इंजीनियर्स को सम्मान देने के लिए ही हर वर्ष 15 सितंबर को राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया जाता है।

 

राष्ट्रीय अभियंता दिवस भारत के महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस पर उनकी याद में मनाया जाता है। उनका पूरा नाम मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया था, जो कि भारत के पहले सिविल इंजीनियर थे। देश के विकास में एम विश्वेश्वरैया के योगदान को ध्यान में रखते हुए ये दिन उनकी याद में मनाया जाता है। बता दें कि एम विश्वेश्वरैया देश के महान इंजीनियर होने के साथ ही भारत रत्न विजेता और ब्रिटिश नाइटहुड पुरस्कार से सम्मानित भी थे। बता दें कि इस वर्ष का इंजीनियर्स डे की थीम Engineering for a Sustainable Future रखी गई है। इंजीनियर्स डे पर जानते हैं उन नेताओं के बारे में जिन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर राजनीति में सफल करियर बनाया है।

 

अजीत सिंह

राष्ट्रीय लोक दल के नेता चौधरी अजीत सिंह भारतीय नेता और किसान थे। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएससी करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने अमेरिका के इलिनाइस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी। बता दें कि अजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे है।

 

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पेशे से इंजीनियर रहे है। उन्होंने भी आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। बता दें की राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल एक सोशल वर्कर हुआ करते थे। वो भारतीय राजस्व विभाग में अधिकारी के पद पर तैनात थे।

 

मनोहर पर्रिकर

पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर ऐसे नेता माने जाते हैं जिनकी छवि बिलकुल बेदाग और साफ है। मनोहर पर्रिकर ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की। वो गोवा के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। वो केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके है। वर्ष 2019 में कैंसर के कारण उनका निधन हुआ था।

 

जयराम रमेश

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का भारतीय राजनीति में अहम माने जाते है। उन्होंने भी मुंबई स्थित आईआईटी से ही पढ़ाई की है। जयराम रमेश को अर्थशास्त्र में भी रूचि है। वो टेक्नो सेवी व्यक्ति भी है। जयराम रमेश समय के साथ चलने वाले और कुशाग्र बुद्धि के धनी नेता माने जाते है।

 

जयंत सिन्हा

भाजपा नेता और हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ऊर्जा प्रंबंधन और नीति में मास्टर ऑफ साइंस किया। वर्तमान में वो केंद्र सरकार में मंत्री की भूमिका निभा रहे है। उनके पास नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी है। 

प्रमुख खबरें

CSK ने एक मौका गंवा दिया..., कैमरन ग्रीन को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा क्यों बोला

दुश्मन पर कड़ा आघात करने के लिए नई रणनीति, सेना ने विशेष सैन्य ट्रेन के जरिए कश्मीर घाटी में टैंक और तोपखाने शामिल किए!

Shri Mata Vaishno Devi Sangarsh Samiti ने Muslim Students के खिलाफ अपने प्रदर्शन को और तेज किया

G Ram G Bill पर बोले शिवराज सिंह चौहान, गांधी जी के सपने को पूरा करेगा विधेयक, 125 दिन रोजगार की गारंटी