G Ram G Bill पर बोले शिवराज सिंह चौहान, गांधी जी के सपने को पूरा करेगा विधेयक, 125 दिन रोजगार की गारंटी

By अंकित सिंह | Dec 17, 2025

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में 'विकसित भारत - रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025' पेश किया। यह विधेयक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) 2005 का स्थान लेगा। चौहान ने बताया कि नए कानून के तहत 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी दी गई है, जो पहले के 100 दिनों से अधिक है। उन्होंने कहा, 'मैं आपको विधेयक संख्या 3 के बारे में बताना चाहता हूं, जिसे भारत में 2005 में लागू किया गया था। और अब, विकसित भारत रोजगार एजेंसी (एमएजी) के लिए 2025 में गारंटी मिशन अनुदान के बारे में।' 

इसे भी पढ़ें: VB-G RAM G Bill लोकसभा में पेश, विपक्ष के विरोध पर बोले शिवराज- राम का नाम जुड़ते ही क्या परेशानी हो गई?

उन्होंने कहा, ‘‘यह विधेयक रामराज्य लाने के लिए लाया गया, गांधी जी के सपनों को पूरा करने के लिए लाया गया है।’’ अग्रवाल ने मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने गांधी जी को ब्रांड के रूप में इस्तेमाल किया था, लेकिन (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया है।’’ भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मनरेगा को सिर्फ जेब भरने का साधन बना लिया था। अग्रवाल ने कहा कि ‘जी राम जी’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा गांवों का चौतरफा विकास होगा तथा भ्रष्टाचार रूकेगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से हिंदुत्व और सनातन की भावना उभरकर सामने आई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Smriti Mandhana के 79 रन, भारत ने जीता Cricket Gold

Jammu Kashmir में फिर से Sheikh Abdullah बनाम Maharaja Hari Singh ! छुट्टियों को लेकर विधानसभा में घमासान

Love Horoscope For 22 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Upasana Konidela ने अयोध्या के राम लल्ला के मूर्तिकार अरुण योगीराज से बनवाई भगवान राम की मूर्ति, दादाजी को समर्पित किया विशेष प्रोजेक्ट