नीतीश के 'आखिरी चुनाव' वाले बयान पर कांग्रेस ने कहा- भाजपा-जदयू ने स्वीकार की हार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मौजूदा विधानसभा चुनाव को अपना अंतिम चुनाव बताए जाने के बाद बृहस्पतिवार को दावा किया कि नीतीश ने ‘रिटायरमेंट’ की घोषणा करके भाजपा-जद(यू) गठबंधन की हार को स्वीकार कर लिया है। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि बिहार का चुनाव भविष्य की राजनीति का भाग्य बदलने वाला है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद महागठबंधन की जीत की सौंधी खुशबू आ रही है। इस खुशबू में युवाओं के रोजगार की, किसान की कर्ज माफी की, फसलों के दाम की, अपराध पर लगाम की, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की, नए उद्योग-धंधों की, प्रवासी मजदूरों के लिए आशा की एक नई किरण की उम्मीदें हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल

World Federation for Mental Health और UN की पहल से 1992 में शुरू हुआ World Mental Health Day

PM Narendra Modi रविवार को Chennai में 13000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात