World Federation for Mental Health और UN की पहल से 1992 में शुरू हुआ World Mental Health Day

By अनन्या मिश्रा | Oct 10, 2026

हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। आज के समय में दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं। कई बार लोगों को अपनी समस्या के बारे में जानकारी नहीं होती है। तो वहीं कुछ लोग शर्मिंदगी और डर के कारण अपनी परेशानी को किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करते हैं। ऐसे में मानसिक सेहत के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिहाज से हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।तो आइए जानते हैं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीम के बारे में...

महत्व

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। आज भी कई लोग डिप्रेशन, तनाव और चिंता जैसी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वहीं कुछ लोग मेंटल हेल्थ की समस्या होने पर डॉक्टर से भी बात करने या मदद लेने से बचते हैं। इसलिए लोगों को मेंटल हेल्थ का महत्व समझाने और समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

थीम

इस बार यानी की साल 2026 की थीम 'लोगों के अनुभवों को सुनें, उनकी आवाज से बदलाव लाएं।' रखी गई है।

प्रमुख खबरें

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत

AFC U17 Women Asian Cup: मलेशिया से ड्रॉ भी भारत को दिला देगा टूर्नामेंट का टिकट

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिंगोली जाने पर संशय बरकरार

CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने Jantar Mantar जा रहे 500 लोग हिरासत में लिए गए