नूपुर शर्मा विवाद पर MEA ने कहा- किसी का निजी विचार सरकार का विचार नहीं, भारत का जवाब सार्वजनिक

By अंकित सिंह | Jun 09, 2022

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक बहस के दौरान कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद से उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके बीच इस्लामिक देशों ने भी भारत से इस मामले पर सफाई मांगी। वहीं भारत ने भी सार्वजनिक तौर पर यह कह दिया कि यह सरकार का विचार नहीं है। इन सब के बीच आज इसी मसले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी बड़ा बयान दिया है। अरिंदम बागची ने साफ तौर पर कहा कि किसी का निजी विचार सरकार का विचार नहीं हो सकता है और दूसरे देशों को दिए भारत के जवाब सार्वजनिक है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की FIR पर भड़के ओवैसी, बोले- हम नहीं होंगे भयभीत, मैंने क्या गलती की यह बताया जाए

अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को हमने अपने विरोध से अवगत करा दिया है। हमने पाकिस्तान सरकार से वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ASEAN देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ पर और हमारे संवाद संबंधों की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर 16-17 जून को विशेष आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। 

प्रमुख खबरें

फिनलैंड में Google के 2 Data Center का निर्माण रुका, पर्यावरणीय जांच के दिए आदेश

एसआईआर पर हंगामा, हकीकत से ज्यादा फसाना

FCNR B जमा पर लागत से ज्यादा जरूरी अर्थव्यवस्था का फायदा: RBI Governor

सड़क पर प्रदर्शन से Election Commission नहीं हटेगा, Congress पर बरसे R Ashoka