Eid al-Adha के मौके पर इस मुस्लिम देश ने लिया सख्त फैसला, पशु बलि पर लगा दी रोक

By रितिका कमठान | Jun 03, 2025

ईद-उल-अज़हा को वैसे तो बलिदान का त्योहार भी कहा जाता है। ईद-उल-अज़हा इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में शुमार है। ईद उल अज़हा मूल रूप से पैगम्बर इब्राहीम की भक्ति का सम्मान करना सिखाता है। पैगम्बर इब्राहीम ईश्वर की आज्ञा का पालन करने के लिए अपने बेटे की बलि देने के लिए तैयार हो गए थे। 

बता दें कि मोरक्को में अधिकारियों में बकरियों की तलाश में कई शहरों में स्थित घरों में छापेमारी भी की है। सुरक्षा बल जहां लोगों के घरों से बकरियां छीन रहे हैं वही इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए है। इस फोटो के देखकर लोगों में काफी नाराजगी है। आम जनता का कहा है कि सरकार का ये आदेश लोगों की धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के लिए है। मोरक्को के स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा ने जो फैसला किया है वो इस्लाम से जुड़ी परंपराओं के खिलाफ है और अनादरपूर्ण है।

कई आलोचकों ने ये दावा भी किया है कि सरकार के इस कदम से बढ़ती मुद्रास्फीति व अन्य आर्थिक समस्याओं से लोगों का ध्यान हटेगा। मोरक्को के धार्मिक नेताओं-विद्वानों ने भी जानकारी दी कि ये प्रतिबंध धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन है।

इस फैसले के बाद देश भर में राजा का विरोध हो रहा है। राजा ने बताया कि वो दश की ओर से और व्यक्तिगत रुप से बलिदान देंगे। हालांकि उनका ये बयान लोगों का गुस्सा ठंडा करने के लिए काफी नहीं है। ईद के मौके पर कुर्बानी देने का अधिकार लोगों से छिना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है