Article 370 पर पाकिस्तान का भड़काऊ बयान पर बोले अब्दुल्ला, 8 अक्टूबर तक प्रतीक्षा करें, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

जम्मू कश्मीर में चुनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को लेकर कांग्रेस व नेशन कॉन्फ्रेंस का समर्थन किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान के बाद जेकेएनसी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। फारुक अब्दुल्ला ने कहा मुझे नहीं पता कि पाकिस्तान क्या कहता है। मैं पाकिस्तानी नहीं हूं, मैं एक भारतीय नागरिक हूं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों पर 8 अक्टूबर तक प्रतीक्षा करें, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 370 पर 5 जजों की बेंच का फैसला पलटवाएंगे उमर अब्दुल्ला, मगर कैसे? कर दिया बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि फिलहाल, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का वहां बहुत महत्व है। घाटी की आबादी इस मुद्दे पर काफी प्रेरित है और मेरा मानना ​​है कि कॉन्फ्रेंस (नेशनल कॉन्फ्रेंस) के सत्ता में आने की संभावना है। उन्होंने इसे चुनावी मुद्दा बना दिया है कि जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर