राहुल गांधी को पीएम मोदी के चुनौती पर बोले संजय राउत, आपको बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने का अधिकार नहीं

By अंकित सिंह | Nov 11, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्हें शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के योगदान को स्वीकार करने की चुनौती दी है। महाराष्ट्र में एक रैली में बोलते हुए, मोदी ने राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में ठाकरे की अद्वितीय भूमिका पर जोर दिया। मोदी ने टिप्पणी की कि महाराष्ट्र और देश के राजनीतिक परिदृश्य में बालासाहेब ठाकरे का योगदान बहुत बड़ा है। लेकिन कांग्रेस नेताओं की ओर से उनकी प्रशंसा में एक भी शब्द नहीं आया। 

अब इसी पर शिवसेना (यूबीटी) की ओर से जवाब आया है। संजय राउत ने कहा कि आपने एक बार उनकी बहुत तारीफ की थी। लेकिन एचएम अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को धोखा दिया। उसके बारे में हमें बताएं। आपने बाला साहेब ठाकरे की शिव सेना को बेच दिया। पहले, आपने इसे खरीदा और फिर आपने इसे एकनाथ शिंदे को बेच दिया। आपको बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बागियों पर सख्त हुई कांग्रेस, 22 नेताओं को किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर गिरी गाज

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि आपने हमारी पार्टी को एकनाथ शिंदे जैसे व्यक्ति को बेच दिया, जिसका शिवसेना के गठन से कोई लेना-देना नहीं था। आपने इसे उसे बेच दिया क्योंकि वह हमारे विधायकों को तोड़ सकता था। इस नकली प्यार को दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

देवास जहरीली शराब कांड: Congress प्रवक्ता आनंद कासलीवाल अरेस्ट, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचे

3 November History: Soviet Union ने लाइका को अंतरिक्ष में भेजकर रचा था इतिहास

Kashi Vishwanath Temple में दिवाली और धनतेरस पर सामान्य दर्शन, ऑनलाइन टिकट सेवा भी चालू रहेगी

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के सफर पर लगाया विराम