प्रज्ञा के विवादास्पद बयान पर सिंधिया ने कहा, अपने गिरेबान में झांके भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

इंदौर। मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के ‘‘मारक शक्ति’’ वाले विवादास्पद बयान को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा। प्रज्ञा के बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सिंधिया ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, मुझे बड़ा अफसोस है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति ने ऐसा बयान दिया है।

भाजपा को ऐसे व्यक्ति को अवसर देने पर अपने गिरेबान में झांकना चाहिये, क्योंकि देश में राजनीति का स्तर बनाये रखना बेहद महत्वपूर्ण और मुश्किल काम बन चुका है। उन्होंने कहा,  राजनीति का एक स्तर होना चाहिये। अगर राजनीतिक क्षेत्र या इसके बाहर का कोई भी व्यक्ति इस स्तर को नीचे गिराने की कोशिश करता है, तो इस पर तीखी प्रतिक्रिया होनी चाहिये। 

इसे भी पढ़ें: मारक शक्ति वाले बयान पर बोली कांग्रेस, साध्वी प्रज्ञा खो बैठी हैं अपना मानिसक संतुलन

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री इमरती देवी ने सिंधिया को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिये स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर असंतोष जताते हुए हाल ही में कहा कि ग्वालियर के पूर्व राजवंश से ताल्लुक रखने वाले नेता को उनके गृह राज्य (मध्यप्रदेश) की जिम्मेदारी दी जानी चाहिये थी। इमरती देवी सिंधिया की समर्थक मानी जाती हैं। उनके इस बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा,  इस मामले (मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के नये अध्यक्ष की नियुक्ति) में कांग्रेस का दिल्ली स्थित आलाकमान निर्णय लेगा।  

प्रमुख खबरें

Vrindavan Prem Mandir जाने वाले सावधान, लापरवाही पर लगेगा Fine, जानें 3 जरूरी Rules

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र Protest: पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, देवेंद्र महतो बोले- वायु को कोई नहीं रोक सकता

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात