महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर नीतीश ने कहा- और कोई रास्ता नहीं बचा था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2019

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर गुरुवार को कहा कि वहां कोई सरकार बना नहीं पा रहा था, ऐसे में राष्ट्रपति शासन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।

इसे भी पढ़ें: न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के बीच हुई बैठक

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि “कोई जब सरकार बना ही नहीं रहा, तो करे क्या!” वह पटना रेलवे स्टेशन के समीप देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर कहा, “वहां जितनी भी पार्टियां हैं वे जानें। इसमें हम लोगों का क्या मतलब है।”

प्रमुख खबरें

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह

मध्यप्रदेश में शिवपुरी बन रहा नई खेल प्रतिभाओं का केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर