राफेल पूजा पर राजनाथ ने कहा, क्या भारतीय परंपरा और संस्कृति का पालन करना गुनाह है?

By अभिनय आकाश | Oct 13, 2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग एक हफ्ते का समय शेष है। 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने की कवायद में तमाम दलों के दिग्गज नेताओं द्वारा रैली और प्रचार का दौर जारी है। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हरियाणा के करनाल में एक जनसभा को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने राफेल विमान पर बात करते हुए कहा कि अगर यह पहले हमारे पास होता तो बालाकोट जाकर एयरस्ट्राइक की जरूरत नहीं पड़ती। राजनाथ सिंह ने राफेल पूजा विवाद पर विरोधियों को करारा जवाब भी दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि क्या भारतीय परंपरा और संस्कृति का पालन करना गुनाह है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विमान पर ऊं लिख दिया तो विपक्ष ने इस पर भी विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस बिना सोचे समझे आरोप लगाती है। राजनाथ ने रैली में मौजूद लोगों से कहा, 'मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके घरों में ऊं नहीं लिखा होता।

प्रमुख खबरें

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश