Rahul Gandhi: 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने पर कांग्रेस ने कहा- डरो मत

By अंकित सिंह | Mar 23, 2023

सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दो साल कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, इसको लेकर कांग्रेस केंद्र की सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने राहुल गांधी को सुनाई गई सजा न्यायपालिका को "प्रभावित" करने का प्रयास है और "लोकतंत्र खतरे में है"। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने हिंदी में एक ट्वीट में "डरो मत" लिखा, जिसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को "डरा हुआ" और "भयभीत" करार दिया। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा कि डरी हुई सरकार, डरा हुआ प्रशासन, बौखलाया हुआ तंत्र, बस एक ही है जो कह रहा है "डरो मत"।

इसे भी पढ़ें: क्या केजरीवाल बढ़ा रहे कांग्रेस की तरफ दोस्ती का हाथ! राहुल की सजा पर बोले- ग़ैर बीजेपी नेताओं को ख़त्म करने की हो रही साज़िश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया को दबाने की कोशिश हो रही है, न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है और वे इस स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम कहते रहते हैं कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि न्यायपालिका, ईसीआई, ईडी पर दबाव है और इन सभी का दुरुपयोग किया जाता है। सभी निर्णय प्रभाव में किए जाते हैं। इस तरह की टिप्पणियां आम हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक साहसी व्यक्ति हैं और केवल वे ही एनडीए सरकार का मुकाबला कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR