पान मसाला ब्रांड का फिर से एम्बैस्डर बनने की अफवाहों पर अक्षय कुमार ने कहा, कुछ असली खबरें करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2023

अक्षय कुमार ने एक पान मसाला ब्रांड के एम्बैस्डर के रूप में वापसी की खबर को फर्जी खबर करार देते हुए कहा कि पिछले साल सार्वजनिक रूप से ब्रांड के साथ अपने संबंध खत्म करने के बाद उन्होंने इस उत्पाद से दूरी बना ली है।

अभिनेता ने 2022 में ब्रांड के साथ संबंध खत्म करने के अपने फैसले की घोषणा की थी। अक्षय ने खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर कहा, एम्बैस्डर के रूप में वापसी? बॉलीवुड हंगामा के लिए यहां कुछ तथ्य रख रहा हूं, अगर आप फर्जी खबरों के बजाय दूसरी चीजों में रूचि रखते हों तो....।

ये विज्ञापन 13 अक्टूबर 2021 को फिल्माए गए थे। उन्होंने कहा, ब्रांड के साथ संबंध समाप्त करने की सार्वजनिक रूप से घोषणा किए जाने के बाद से मेरा ब्रांड के साथ कोई लेना-देना नहीं है। वे अगले महीने के अंत तक, पहले फिल्माए गए विज्ञापनों को कानूनी रूप से चला सकते हैं।

कुछ असरी खबरें कीजिए। पोर्टल ने अभिनेता की प्रतिक्रिया के साथ बाद में खबर को नया रूप दिया। पिछले साल अक्षय को पान मसाला का विज्ञापन करने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform