सबरीमाला सोना चोरी पर वेणुगोपाल बोले- CPM की मंदिरों के धन पर 'गंदी नज़र'

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2025

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सबरीमाला सोना चोरी मामले को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाली केरल सरकार की आलोचना की। उन्होंने पार्टी पर मंदिरों से धन चुराने और उन्हें अपने कब्ज़े में लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया। देवस्वओम मंत्री ऐसे बैठे हैं जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं। उन्होंने अयप्पा की संपत्ति बेच दी और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाई। माकपा में मंदिरों पर कब्ज़ा करने की प्रक्रिया चल रही है। वेणुगोपाल ने सबरीमाला सोना चोरी मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर पार्टी के मार्च को संबोधित करते हुए कहा माकपा की नज़र मंदिरों की संपत्ति पर है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में करोड़ों के सोने की तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, DRI ने 11 तस्कर दबोचे

केरल के पुलिस महानिदेशक रावदा चंद्रशेखर ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को केरल पुलिस ने इस मामले में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन वासु को गिरफ्तार किया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की। वासु इस मामले में तीसरे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध हैं। 7 नवंबर को केरल अपराध शाखा के विशेष जाँच दल (एसआईटी) ने तिरुवभरणम मंदिर के पूर्व आयुक्त केएस बैजू को सोना चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

 

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत