Prabhasakshi NewsRoom: सत्येंद्र जैन कहने को आम आदमी पार्टी के नेता हैं, जेल में हो रही है VIP खातिरदारी

By नीरज कुमार दुबे | Nov 19, 2022

दिल्ली सरकार के जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का मसाज लेते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठे हैं कि भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में बंद मंत्री को आम कैदियों की तरह क्यों नहीं रखा जा रहा है। एक मंत्री यदि जेल में होते हुए बिसलेरी का पानी पिये, उसको मसाज देने के लिए दो तीन लोगों को स्टाफ मौजूद रहे तो सवाल उठेगा कि यह जेल है या रिसॉर्ट। कहने को सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी के नेता हैं लेकिन देखिये वीडियो में कैसे उनकी वीआईपी खातिरदारी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इस व्यक्ति को अब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में बनाये रखा है। यह वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी का कहना है कि सत्येंद्र जैन को थैरेपी दी जा रही थी तो वहीं भाजपा ने सवाल पूछा है कि अरविंद केजरीवाल जी आप कहां छिप गए हैं? भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि कट्टर ईमानदार मसाज करवा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल